Bihar STET Admit Card 2026 Download: सीधे लिंक से डाउनलोड करें STET Dummy एडमिट कार्ड, देखें

Bihar STET Admit Card 2026 Download

बिहार के लाखों अभ्यार्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब वह समय आ गया है जब Bihar STET Admit Card 2026 जल्द ही जारी होने वाला है। लेकिन उससे पहले बोर्ड द्वारा Bihar STET Dummy Admit Card जारी कर दिया गया हैं बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित होने वाली Bihar State Teacher Eligibility Test (STET / BSTET 2026) की परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 के बीच होगी।

जिन्होंने सितंबर में फॉर्म भरा था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के इन्तजार में हैं उनके लिए ताजा खबर. यह परीक्षा बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एडमिट कार्ड न सिर्फ परीक्षा में बैठने का पास है, बल्कि इसमें परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, समय और अन्य जरूरी निर्देश भी दिए जाते हैं। इसलिए हर छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में देरीनहीं करना चाहिए।

Bihar STET Admit Card 2026: Overview

बिहार विद्यालय परीक्षा समितिजानकारी
परीक्षा का नामBihar Secondary Teacher Eligibility Test (STET) 2026
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि18 अक्टूबर 2026 (दोपहर बाद निर्धारित)
परीक्षा शुरू होने की तिथि25 अक्टूबर 2026
परीक्षा समाप्त होने की तिथि20 नवंबर 2026
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन CBT (Computer-Based Test)
एडमिट कार्ड डाउनलोड मोडऑनलाइन
लॉगिन विवरणUser ID और Password
एडमिट कार्ड में विवरणपरीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र
आवश्यक दस्तावेजएडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और मान्य फोटो पहचान पत्र
आधिकारिक वेबसाइटbsebstet.org
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंकstetregistration.cbrt.co.in

Bihar STET 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

BSEB ने पहले से ही पूरी समय-सारिणी जारी कर दी थी। यहां एक नजर डालते हैं उन तारीखों पर जो हर उम्मीदवार को याद रखनी चाहिए:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ: 17 अगस्त 2026
  • आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 22 सितंबर 2026
  • पहला डमी एडमिट कार्ड: 25 से 30 सितंबर 2026
  • दूसरा डमी एडमिट कार्ड: 1 से 7 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा की तारीख: 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026
  • Bihar STET Admit Card 2026 जारी होने की संभावित तिथि: 18 अक्टूबर 2026
  • रिजल्ट की घोषणा: बाद में की जाएगी

डमी एडमिट कार्ड इसलिए जारी किए जाते हैं ताकि अभ्यर्थी अपनी गलतियां सुधार सकें। अगर नाम, फोटो या अन्य जानकारी में कोई गलती हो तो समय रहते सुधार का मौका मिल जाता है। असली एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से कुछ दिन पहले ही आता है।

BSEB STET Admit Card: आवेदन शुल्क कितना था?

जो अभ्यर्थी फॉर्म भर चुके हैं, वे पहले ही फीस जमा कर चुके होंगे। फिर भी जानकारी के लिए बता दें कि शुल्क इस प्रकार था:

केवल एक पेपर (Paper-I या Paper-II) के लिए

  • जनरल, EWS, BC और EBC वर्ग: 960 रुपये
  • अन्य राज्य के सभी वर्ग के अभ्यर्थी: 960 रुपये
  • SC, ST और दिव्यांग अभ्यर्थी: 760 रुपये

दोनों पेपर (Paper-I और Paper-II) के लिए

  • जनरल, EWS, BC और EBC: 1440 रुपये
  • अन्य राज्य के अभ्यर्थी: 1440 रुपये
  • SC, ST और दिव्यांग: 1140 रुपये

फीस ऑनलाइन ही जमा करनी थी। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से आसानी से पेमेंट हो जाता था।

आयु सीमा क्या रखी गई थी?

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को की गई थी। नियम इस प्रकार थे:

  • न्यूनतम आयु सभी के लिए 21 वर्ष
  • जनरल वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष
  • महिला अभ्यर्थी (जनरल) और BC/EBC वर्ग के पुरुष-महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष
  • SC और ST वर्ग के पुरुष व महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष

बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट का प्रावधान भी था।

Bihar STET 2026 की योग्यता

इस परीक्षा में बैठने के लिए योग्यता स्पष्ट थी।

माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) यानी Paper-I के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए थी जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक हों, साथ ही B.Ed. डिग्री अनिवार्य थी।

उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) यानी Paper-II के लिए स्नातकोत्तर डिग्री (कम से कम द्वितीय श्रेणी) और B.Ed. जरूरी थी। हालांकि कंप्यूटर साइंस विषय के लिए B.Ed. अनिवार्य नहीं था।

SC, ST, EBC, BC और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई थी। यानी उन्हें 45 प्रतिशत अंकों के साथ भी आवेदन का मौका मिला।

Bihar STET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बहुत आसान है। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है:

  1. सबसे पहले Bihar School Examination Board की आधिकारिक वेबसाइट https://bsebstet.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Admit Card” या “STET Admit Card 2026” का लिंक दिखेगा। उस लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलने पर अपना Enrollment Number या Registration Number डालें।
  4. Date of Birth भी सही-सही भरें।
  5. कैप्चा कोड भरकर Submit बटन दबाएं।
  6. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  7. उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें, रंगीन प्रिंट बेहतर रहता है, लेकिन काला-सफेद भी चल जाता है।

एडमिट कार्ड पर फोटो, नाम, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट टाइमिंग और अन्य निर्देश साफ-साफ दिए होते हैं। किसी भी गलती को नजरअंदाज न करें। अगर कुछ गलत लगे तो तुरंत बोर्ड कर्मचारी से संपर्क करें।

परीक्षा से पहले क्या-क्या ध्यान रखें?

एडमिट कार्ड मिलने के बाद कुछ बातें जरूर चेक कर लें:

  • नाम और पिता का नाम सही लिखा हो
  • फोटो और हस्ताक्षर साफ दिख रहे हों
  • परीक्षा केंद्र का पता अच्छी तरह समझ लें
  • रिपोर्टिंग टाइम नोट कर लें
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ ले जाएं
  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर रखें

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देरी न करें। समय से पहले पहुंचने से मन शांत रहता है और परीक्षा पर ध्यान केंद्रित होता है।

Bihar STET 2026 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

अभ्यर्थी जो एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, वे सिलेबस भी दोबारा देख लें। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी। Paper-I और Paper-II दोनों में वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं। विषय से संबंधित ज्ञान के साथ-साथ शिक्षण कौशल और सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे जाते हैं।

Bihar STET Admit Card 2026: Important Direct Links

महत्वपूर्ण लिंकडायरेक्ट लिंक
Bihar STET Admit Card 2026Download Admit Card
Bihar STET Official WebsiteVisit Official Website
Bihar STET Registration PortalOpen Registration Portal
Bihar STET Exam Date 2026Check Latest Updates
Bihar STET Official NotificationCheck Notification

Bihar STET 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q. Bihar STET Admit Card 2026 कब आएगा?

बोर्ड के अनुसार 18 अक्टूबर 2026 के आसपास एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है। लिंक सक्रिय होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा।

Q. एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?

सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट https://bsebstet.org से ही डाउनलोड करें। किसी अन्य वेबसाइट पर भरोसा न करें।

Q. अगर एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?

डमी एडमिट कार्ड के समय सुधार का मौका दिया जाता है। असली एडमिट कार्ड में गलती होने पर तुरंत बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Q. क्या मोबाइल से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड हो सकता है?

हां, मोबाइल पर भी आसानी से डाउनलोड हो जाता है। बस वेबसाइट खोलकर लॉगिन कर लें।

Q. परीक्षा कितने दिनों तक चलेगी?

परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

Author

  • ApBoss

    नमस्कार, मैं ApBoss हूं। मेरे पास 4 साल से अधिक का हिंदी कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। मैं विशेष रूप से एजुकेशन, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़े विषयों पर हिंदी में लेख लिखने में माहिर हूं। मैं वर्तमान में apinformations.in ब्लॉग के लिए इन विषयों पर लेख लिख रहा हूं।

    View all posts